Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर मंगाता रहा राशन, 5 महीने बाद अकाउंट चेक करने पर उड़े व्यापारी के होश

बिलासपुर। डिजिटल दुनिया में फर्जीवाड़े मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कई व्यापारी भी आसानी से इसका शिकार हो रहे हैं. बिलासपुर के तारबाहर में एक युवक ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर कई महीनों तक राशन मंगाता रहा. दुकान मालिक ने जब 5 महीने के बाद अकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए थे. 17 लाख रुपए से अधिक के हुए ट्रांजेक्शन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

व्यापार विहार स्थित अनाज मंडी के थोक व्यापारी संदीप अग्रहरि को भटगांव, सारंगढ़ निवासी राजेंद्र खांडेकर ‘अक्षांश किराना भंडार’ के नाम से माल मंगवाता था. नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आरोपी ने कई बार ऑर्डर दिए. हर बार भुगतान के समय वह मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेज देता था.

व्यापारी भरोसा कर माल ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजता रहा, लेकिन 5 महीने बाद खातों का मिलान करने पर पता चला कि 17 लाख 84 हजार रुपए का भुगतान हुआ ही नहीं है.

मामले की शिकायत के बाद तारबाहर थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने सारंगढ़ के भटगांव में दबिश देकर आरोपी राजेंद्र खांडेकर (32) को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ में उसने फर्जी स्क्रीनशॉट बनाकर ठगी करने की बात स्वीकार कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *