Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मुसाफिर ब्रांड की जर्दा युक्त गुटका बनाने वाली फैक्ट्री में पड़ा छापा, मशीनें और पैकिंग मटेरियल जब्त

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा. जहां भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और संबंधित सामग्री बरामद की गई.

Gutka Factory Raid
Gutka Factory Raid

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर काम करते हुए मिले हैं. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री से पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त कर ली है.

छापेमारी के बाद कार्रवाई जारी

फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े संचालकों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *