Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Raipur

माना बस्ती के तालाब बनेंगे पक्षी विहार, प्रवासी पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना धरसींवा जनपद सीईओ ने किया विद्यालय, पंचायत भवन और तालाबों का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

डेस्क रिपोर्टर रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की दिशा में पहल की जा रही है। यहां के तालाबों को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम पंचायत को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन के निर्देश पर ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत धरसींवा के सीईओ आशीष केशरवानी ने ग्राम पंचायत माना बस्ती पहुंचकर शासकीय विद्यालयों, पंचायत भवन और तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और पंचायत की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बालिका शौचालय निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निर्माणाधीन बालिका शौचालय का कार्य धीमा पाए जाने पर जनपद सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है और इसमें अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *