Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मानिकपुरी पनिका समाज ने मनाया धनी धर्मदास साहेब का प्रकट उत्सव

रायपुर। महादेव घाट स्थित प्रमोद गुरु बालापीर धाम में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के प्रमुख शिष्य धनी धर्मदास साहेब के प्रकट उत्सव के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मोती दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन तथा महंत किशन दास, महंत हार दास, महंत बी.डी. मानिकपुरी, महंत मन्नू दास, महंत सागर दास, दीवान बिज्झू दास एवं जगमोहन दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित महंतों का पत्र-पुष्प एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन करने के साथ हुआ। इसके पश्चात “हे दयानिधि स्वागतम मंगल करण शुभ आइए” स्तुति गान के माध्यम से सात्विक यज्ञ की शुरुआत की गई। इस दौरान महंतों, दीवानों एवं श्रद्धालुओं ने सुमधुर कबीर भजनों की प्रस्तुति दी। महंत किशन दास ने अपने उद्बोधन में श्रद्धालुओं को सद्गुरु कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम, सद्भाव एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र दास, कौशल्या मानिकपुरी, महासचिव जीवराखन दास, कोषाध्यक्ष कपिल दास, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वरी मानिकपुरी, युवा सह सचिव पुरुषोत्तम मानिकपुरी, एम.डी. बघेल, रोम दास, ईश्वर दास, बोधी दास, बसंत दास, प्रेम दास, अंजली मानिकपुरी, करुणा बघेल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *