Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

विधायक विक्रम मंडावी ने CM साय को लिखा पत्र: नक्सली मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस पत्र में नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, जिसके चलते बस्तर संभाग के जेलों में नक्सलियों के नाम पर कई गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजा गया है और ये लोग कई वर्षों से जेल में बंद है। आदिवासी ग्रामीण कम पढ़े-लिखे होने और आर्थिक पारेशानी के कारण न्यायालय तक नही जा पाते हैं, जिससे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी रिहा नही हो पाते है।

विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में आगे लिखा कि वर्तमान में बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। हथियार बंद आत्मसर्मपण नक्सलियों को भी पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने माफी दिया है, तो जो निर्दोष आदिवासी नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद है उन्हें भी माफी देते हुए जेल से रिहा किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *