Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ेगी रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

बारिश को लेकर मौसम विभाग की नजर बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम सिस्टम पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

लगातार बारिश के चलते नदी-नालों और जलाशयों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *