Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
क्राइमछत्तीसगढ़

टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

तखतपुर। बिलासपुर जिले के ग्राम ढनढन से एक महिला को टोनही बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामल तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने 5 अप्रैल को तखतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जांच के दौरान सामने आया कि महिला को लगातार टोनही कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र बघेल और सुमित्रा बाई बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *