Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छात्रों के अधिकारों के लिए NSUI सड़कों पर, 250 कॉलेजों में सौंपे ज्ञापन

रायपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में 250 से अधिक महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए। NSUI का कहना है कि प्रदेश में वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद है, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा, चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपनी समस्याएं उठाने और प्रतिनिधित्व करने का मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करना छात्रों के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

NSUI ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत चुनाव बहाली का निर्णय ले, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि चुन सकें। संगठन ने चेतावनी भी दी है कि यदि 6 तारीख तक मांग पूरी नहीं हुई तो NSUI प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *