Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर डीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार 11 जुलाई 2026 को धरसींवा विकासखण्ड के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में साफ सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, वीएसके एप में दर्जी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

डीईओ ने सर्वप्रथम भनपुरी स्थित काशीराम शर्मा शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सेजेस पहुंचकर बच्चों की असेम्बली में भाग लिया। उपस्थिति पंजी जांच के दौरान तीन शिक्षकों के मैनुअल छुट्टी आवेदन पाए गए। इस पर डीईओ ने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए ऑनलाइन छुट्टी आवेदन नहीं करने का कारण पूछा। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में एक व्याख्याता के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला भी सामने आया। डीईओ ने इस संबंध में प्राचार्य से कार्यालय को अवगत कराने और जांच रिपोर्ट भेजने को कहा।

डीईओ ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों से चर्चा कर बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए तैयारी पर फोकस करने को कहा। उन्होंने बायो और गणित जैसे विषयों में बेहतर तैयारी की बारीकियां भी बच्चों को बताईं।

इसके पश्चात डीईओ मांढर कॉलोनी स्थित शहीद योगेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर बेटियों को साईकिल वितरण की गई। उन्होंने शाला प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। शिक्षकों को समय सीमा में सिलेबस पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *