Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, राम मंदिर ट्रस्ट और RSS पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। पवन खेड़ा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शामिल होंगे। बता दें कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन कल यानी 29 जून को होगा

रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे कल कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति साझा करेंगे।

राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी मामले पर बयान

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर पवन खेड़ा ने कहा कि पूरा राम मंदिर ट्रस्ट एक ऐसा प्रयोग था, जो आरएसएस का था और उसकी निगरानी में था। पीएमओ की निगरानी में यह ट्रस्ट बना। जो भगवान राम सिद्धांत के लिए राजपाठ छोड़ दिए, उस भगवान राम के नाम पर सत्ता भी हासिल करेंगे और चोरी करेंगे, यह संभव नहीं है।

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर पलटवार

महात्मा गांधी को लेकर RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि इनका इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। जिस तरह इनकी हरकतें हैं अयोध्या से लेकर उज्जैन तक, आने वाले दिनों में ये कचरा पात्र में नजर आएंगे। इन्होंने देश के हिंदू धर्म के एक-एक नागरिक की पीठ में खंजर मारने का काम किया है। ऐसे संगठन के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *