Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की करने की बात कही है।

प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय एड़े ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न विभागों, जोनों, कार्यालयों और आवश्यक जनसेवाओं के सुचारू एवं अबाधित संचालन में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य कर रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों के हितों, सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा और उनके विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए 7 सूत्रीय मांग की गई है।

कर्मचारियों की 7 सूत्रीय प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :-

न्यूनतम वेतन: बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम मानदेय 20,000 रुपये प्रतिमाह तत्काल लागू किया जाए।

जॉब सुरक्षा: ठेका या एजेंसी बदलने पर पुराने कर्मचारियों को न निकाला जाए, टेंडर अनुबंध में सेवा सुरक्षा की कड़ी शर्त जोड़ी जाए।

वेतन विसंगति दूर करना: संचालनालय नगरीय प्रशासन के यांत्रिकी प्रकोष्ठ की भांति निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी संविदा अनुरूप मानदेय मिले।

श्रम कानूनों का पालन: शासन द्वारा निर्धारित नवीन 04 श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

सीधे भुगतान (DBT): बिचौलियों व ठेकेदारों के शोषण से मुक्ति के लिए वेतन सीधे नगर निगम द्वारा बैंक खातों में (DBT) दिया जाए।

नियत समय पर वेतन : प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

सेटअप संशोधन: वर्तमान में कार्यरत वास्तविक संख्या और कार्यभार के आधार पर निगम के सेटअप में संशोधन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *