Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रेत में दबी युवती की लाश, शिनाख्ती और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा रेत में दबा मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती के शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर था, जबकि आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ था। वहीं घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

दो दिन पुरानी बताई जा रही युवती की लाश

घटनास्थल से पुलिस को एक युवती की चप्पल और बालों का गुच्छा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतिका की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *