Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर न्यायालय परिसर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बीडीएस टीम भी रही तैनात

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। यह विशेष अभियान न्यायालय की अनुमति से डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर संचालित किया गया।

अभियान में मध्य जोन के विभिन्न थानों का स्टाफ, एसीसीयू, पुलिस लाइन के 100 से अधिक जवान और बीडीएस टीम शामिल रही। पुलिस ने न्यायालय परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान परिसर में संदिग्ध रूप से घूमते और उपद्रव की आशंका वाले 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में कार्रवाई के बाद एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन लोगों पर हुई कार्रवाई

  • आशुतोष साहू उर्फ अमन, निवासी दलदल सिवनी
  • विराज सेन्द्रे, निवासी आमापारा
  • भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर
  • गोलू नेताम उर्फ कामता, निवासी कुशालपुर
  • पवन कोसरिया, निवासी खरोरा
  • दुन्नो कुल्हरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *