Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

चरणदास महंत पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, विधायक अटल श्रीवास्तव बोले-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बिलासपुर में बजरंग दल के एक नेता ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत को देख लेने की बात कही है। इसे लेकर गौरेला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है। कोई हमारे वरिष्ठ नेता को कुछ भी कहेंगे तो इसका हम जवाब देंगे।

श्रीवास्तव ने कहा, ​बिलासपुर में बजरंग दल के नेता ने चरणदास महंत के बिलासपुर आने पर बदसलूकी करने और देख लिए जाने की बात कही है। उन्होंने खुली चुनौती दी है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह ऐसा करके दिखाएं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। कोई हमारे नेता के लिए अपशब्द कहे या बुरा व्यवहार करें तो इसे हम बर्दाश्त नही करेंगे।

बता दें कि चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य को जगतगुरु मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि “वे जगद्गुरु नहीं हैं, बल्कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचारक हैं और बीजेपी का प्रचार करने आए हैं। ऐसे लोगों को न मैं जगद्गुरु मानता हूं और न ही राम का गुरु। उनके इस बयान के कारण छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी तूफान आ गया था। रामभद्राचार्य ने मंच से इस पर पलटवार करते हुए इसे संतों का अपमान बताया और महंत को अपने जगतगुरुत्व का परीक्षण करने की खुली चुनौती दी थी। उनके इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया और बिलासपुर में चरणदास महंत के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *