Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

बिजली बिल में बढ़ोतरी पर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने जताया विरोध, प्रदेशभर में तीन चरणों में करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (राजीव भवन) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पांचवीं बार बढ़े बिलजी बिल का विरोध जताते हुए स्मार्ट मिटर को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही तीन चरणों में प्रदर्शन की घोषणा भी की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने लगातार पांचवीं बार बिजली का बिल बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, कमर्शियल-गैर-घरेलू और किसानों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। भाजपा के कार्यकाल में महज ढाई साल के भीतर बिजली के रेट 31.23 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के समय सिर्फ दो पैसे की वृद्धि हुई थी।

दीपक बैज ने स्मार्ट मीटर योजना पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, एक तरफ सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा दे रही है, तो दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उसी घर से हर महीने 2 से 3 हजार रुपए वसूल रही है। बीजेपी ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दी और स्मार्ट मीटर की वजह से बिल ज्यादा आ रहा है। इससे एक तरह की बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस लेने और स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने की मांग की है।

तीन चरणों में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति तैयार-

17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव कर पुतला दहन करेंगे।

18 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता कर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना।

जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस नेता गांव में जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे और आवेदन लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *