Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर को लेकर सियासत तेज, विकास उपाध्याय का भाजपा पर पलटवार

रायपुर। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में होने की वजह से भाजपा घमंड और मुगालते में है। राम मंदिर और धर्म के नाम पर पैसे कैसे चोरी करें, यह भाजपा का प्रशिक्षण है। बीफ कंपनियों से कैसे चंदा लेना है, यह भी भाजपा का प्रशिक्षण है।

दरअसल, भाजपा ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर लिखा था कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में आज ढाई साल का झांसा देकर धोखा देना सिखाया जाएगा। इसके अलावा विकास उपाध्याय ने कैबिनेट की बैठक और काला दिवस मनाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है।

काला दिवस मनाने पर भी साधा निशाना

25 जून को भाजपा द्वारा काला दिवस मनाए जाने को लेकर विकास उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में 12 साल से है। भाजपा किसी भी ज्वलंत मुद्दे को लेकर बात नहीं करती। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य हर व्यवस्था में भाजपा इस देश की जनता को कुछ नहीं दे रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *