रेल यात्री ध्यान दें, 50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, देखें कैंसिल गाड़ियों की पूरी लिस्ट

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें।
रद्द होने वाली गाडियां-
- 29 नवम्बर और 01 से 16 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 नवम्बर, 03 दिसम्बर और 12 दिसम्बर को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 नवम्बर, 05 दिसम्बर और 14 दिसम्बर को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 नवम्बर तथा 05, 08 और 12 दिसम्बर को चर्लपल्ली से चलने वाली 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 01, 08, 11 और 15 दिसम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 04, 05 और 07 से 15 दिसम्बर तक टाटा से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05, 06 और 08 से 16 दिसम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05 और 12 दिसम्बर को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07 और 14 दिसम्बर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07 और 14 दिसम्बर को तिरुपति से चलने वाली 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 और 17 दिसम्बर को रक्सौल से चलने वाली 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05 और 12 दिसम्बर को मालदा टाउन से चलने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07 और 14 दिसम्बर को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05 और 12 दिसम्बर को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 08 और 15 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 दिसम्बर को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 दिसम्बर को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07 और 11 दिसम्बर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 और 13 दिसम्बर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05 और 12 दिसम्बर को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 08 और 15 दिसम्बर को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 दिसम्बर को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 दिसम्बर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 दिसम्बर को गया से चलने वाली 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 08 और 10 दिसम्बर को हटिया से चलने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 और 11 दिसम्बर को दुर्ग से चलने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 09 और 10 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 और 12 दिसम्बर को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 दिसम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 12 दिसम्बर को बक्सर से चलने वाली 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 और 12 दिसम्बर को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 13 और 14 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 दिसम्बर को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 13 दिसम्बर को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 दिसम्बर को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 13 दिसम्बर को सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 दिसम्बर को वास्को द गामा से चलने वाली 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 14 दिसम्बर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 13 दिसम्बर को ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 15 दिसम्बर को शालीमार से चलने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 14 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 16 दिसम्बर को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 12 दिसम्बर को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 13 दिसम्बर को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07, 14, 15 और 16 दिसम्बर को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 08, 15, 16 और 17 दिसम्बर को पुणे से चलने वाली 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 14 दिसम्बर को हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 17 दिसम्बर को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 14 दिसम्बर को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 16 दिसम्बर को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी–
28 नवम्बर, 05 दिसम्बर एवं 07 से 14 दिसम्बर तक योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते पुरी जाएगी।
06 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-अंगुल-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड- ईब के रास्ते योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारम्भ होने वाली गाडियां-
28 नवम्बर तथा 04 से 15 दिसम्बर तक आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
29 नवम्बर तथा 05 से 16 दिसम्बर तक दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
विलंब से रवाना होने वाली गाड़ी-
14 दिसम्बर को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 02 घंटे विलंब से रवाना होगी।
यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी हासिल कर यात्रा करें।
