Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भूपेश बघेल ने कहा- फैसला हाईकमान करेगा, भाजपा हमें संगठन के बारे में न बताएं

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष पद का फैसला हाईकमान का है। हाईकमान के कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि लगाकर समय क्यों खराब करूं? भाजपा हमें ये बताए नितिन नबीन कैसे अध्यक्ष बने? भाजपा हमें संगठन के बारे में न बताएं।

विधायक रेणुका सिंह का ऑडियो वायरल मामले में भूपेश बघेल ने कहा, आज तक वीडियो में AI जनरेट सुना था, ऑडियो में AI जनरेट कैसे होता है? मामले में FIR होनी चाहिए। रेणुका जी हमारे पुरानी साथी हैं, विधानसभा नहीं आती, क्योंकि सरकार से नाराज हैं। सरकार में सभी असंतुष्ट हैं।

‘डीलिस्टिंग मामले में भ्रम फैला रही सरकार’

डीलिस्टिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बघेल ने कहा, इसमें गृहमंत्री क्या बोल रहे हैं? सरकार उनकी है, उनको कौन भ्रम फैला रहा है? महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत के साथ 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन आज वही लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनकी ताकत नहीं है कि वे ऐसा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *