Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौरभ चंद्राकर को लाया जाएगा रायपुर, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI ने उसे आज दिल्ली की अदालत में पेश किया। इस दौरान CBI ने सौरभ की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

अब दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सौरभ चंद्राकर को आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए CBI की टीम रायपुर लेकर आएगी। इस दौरान उससे महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *