Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

एसडीएम नंदकुमार चौबे ने पीडीएस दुकान एवं यूएचसी का किया निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन जिले में आम नागरिकों एवं किसानों की सुविधा हेतु राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम नंदकुमार चौबे ने बोरियाकला का दौरा कर पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया। राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत किसानों द्वारा नाम सुधार हेतु प्रस्तुत आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित किसानों को संशोधित खसरा बी-1 की प्रति तत्काल प्रदान की गई।

शिविर के दौरान नक्शा बटांकन, बी-1 एवं खसरा से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से की गई, ताकि निर्धारित समय-सीमा में उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

दौरे के दौरान एसडीएम श्री चौबे ने बोरियाकला स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) एवं पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। यूएचसी में उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा परिसर में वाटर कूलर खराब पाए जाने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडीएस दुकान में हितग्राहियों से बातचीत कर राशन कार्ड का निरीक्षण किया और निर्धारित समय-सीमा में नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित संचालक को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *