Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में प्रवेश के संकेत

रायपुर। बिहार में दस्तक के बाद अब मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने का इंतजार है. 2-3 दिनों के अंतराल में इसके प्रवेश की संभावना है. परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है. मानसून की एंट्री से पहले ही प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिल रहा है.

शुक्रवार को राजधानी रायपुर का तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा. यह प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, जबकि 42 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा. रायपुर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन देर रात तक बूंदाबांदी या बारिश की स्थिति नहीं बनी.

मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा. इधर दो दिनों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तीन से 4 डिग्री तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. बस्तर में लगातार हल्की बारिश ने प्री-मानसून का संकेत दे दिया है. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है और हवा की गति भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *