Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
क्राइमछत्तीसगढ़

कोचिंग के लिए घर बुलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में नाबालिग छात्रा से बैड टच का मामला सामने आया है। यहां कोचिंग टीचर ने 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक संजय चक्रवर्ती वाड्रफनगर में प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शिक्षक ने सभी बच्चों की छुट्टी होने के बाद छात्रा को कोचिंग के लिए घर पर बुलाया था, जहां उसने छेड़छाड़ किया। छात्रा के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *