Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में बैंक भवन की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विधानसभा में गरमाया मामला, कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल का फूटा गुस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान डोंगरगढ़ में सहकारी बैंक शाखा भवन निर्माण स्थान पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि सरकार इतनी कमजोर है कि आबंटित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं हटा पा रही है. जवाब में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा होने की जानकारी दी.

कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने सवाल किया कि उस जमीन पर किसका कब्जा है? उस जगह पर शाखा भवन निर्माण का भूमिपूजन हो चुका है, लेकिन निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार बैंक की शाखा किराए पर चला रही है. शाखा निर्माण की राशि स्वीकृत है, इसके बाद भी भवन निर्माण क्यों नहीं हुआ?

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भवन नहीं है, इसलिए किराए से चला रहे है. इस पर हर्षिता बघेल ने कहा, बैंक किसानों के लिए है. किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है. कब तक अतिक्रमण हटेगा? कब तक भवन बनेगा? मंत्री केदार कश्यप ने कहा, जल्द से जल्द बनाएंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न में कहा, कितनी जमीन आबंटित है? कितनी जमीन है? कितनी जमीन पार्किंग के लिए है? मंत्री केदार कश्यप ने कहा, 2200 वर्ग जमीन आबंटित है. 3 हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत पार्किंग के लिए जरूरत है. इस पर भूपेश बघेल ने कहा, आपके पास 19 हजार वर्ग फ़ीट जमीन खाली है. इसका मतलब आप निजी व्यक्ति को फायदा पहुचाने के लिए अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहे हैं. इस पर मंत्री ने दोहराया कि जल्द से जल्द अतिक्रम हटाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *