Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से हड़कंप, विपक्ष-सरकार में आरोप-प्रत्यारोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में संदिग्ध बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने सरकार पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार” कर रही है और केवल कांग्रेस को दोष देने में लगी है। उनके अनुसार यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *