Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

टीम प्रहरी की निरंतर कार्यवाही से यातायात हो रहा सुगम, बन रही व्यवस्थाः नगर निगम आयुक्त विश्वदीप

रायपुर। जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा श्रमिक दिवस के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि टीम प्रहरी कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मेहनत की मिसाल है। इस टीम के सदस्यों ने जो सवा साल में अपनी भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। आज यह राजधानी का व्यवस्थित बनाए रखना इनकी पहचान बन चुकी है। यह सम्मान उनकी कार्याें का सम्मान है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारी टीम प्रहरी की महिलाएं लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही हैं। लोगों को यह पता चल गया है कि अगर गलत काम किया अर्थात् अतिक्रमण या अव्यवस्था हो तो टीम प्रहरी आकर कार्यवाही कर देगी। आज हम सभी टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान कर रहे हैं यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आज टीम प्रहरी को सवा साल हो गए हैं लेकिन जिले से आज तक इनकी एक शिकायत नहीं आई कि यह लोग कोई भी गलत कार्य कर रहे हैं।

टीम प्रहरी में कविता नायक, कु. कहकशां परवीन, कांता निहाल, सुकांति सिक्का, बिंदिया नाग, विमला ताण्डी, मंजु आमदे, पिंकी निहाल, रोमा मेरी अरोरा, कल्पना बघेल, गौरी साहू, गौतमा मेश्राम, डॉली भिवंडे, पूर्णिमा बघेल, छुनकी हरपाल, कु. तुलिका कौशल, कु. ममता भिवंडे, लता ताण्डी, समीमा बेगम तथा संतोषी सोनी, लोकेश्वर शर्मा, उमंग, मोहित कुमार, दिलेश्वर यादव, गंगेश कुमार, जितेन्द्र चतुर्वेदी, दुर्शन दास, संजय महिलांग, चन्द्रभूषण जंघेल, सोहन धीवर, मोहन सिक्का, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, सुबल साहू, छबी राम यादव, मधुसुदन बारिक, तेजराम बरिहा, भुषण रावत, दिलीप कुमार, यशवंत, महेश वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, उदय निषाद, तुषार यादव, गौरव एवं विशाल जगत शामिल हैं।

टीम प्रहरी के बारे में निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि टीम प्रहरी में 30 महिलाएं एवं 30 पुरूष शामिल है। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण कार्य को हटाने का कार्य करते हैं एवं अब तक टीम द्वारा 55 लाख रूपए की वसूली की गई है, आरडीए की करीब 50 करोड़ रूपए की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *