Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण पुलिस के पहले पुलिस लाइन प्रभारी बने वैभव मिश्रा, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया आदेश

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस को पहली बार पुलिस लाइन प्रभारी मिल गया है। रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था और वीआईपी ड्यूटी के दौरान बल एवं आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर को पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के क्षेत्राधिकार में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के भ्रमण और कानून व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के दौरान पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन के लिए पदस्थ किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि वैभव मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन नीलेश द्विवेदी के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे।

बता दें कि रायपुर पुलिस लाइन से अब तक पुलिस कमिश्नरेट रायपुर और ग्रामीण के लिए बल उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब ग्रामीण पुलिसिंग के लिए आरआई की नियुक्ति के बाद पूरी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था बदलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *