Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking News

प्रोजेक्ट दक्ष, रायपुर के शासकीय कर्मचारियों को मिल रही है आधुनिक तकनीक की जानकारी

कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट प्रबंधन, ईमेल और अन्य आवश्यक डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण

डेस्क रिपोर्टर, 09 सितंबर 2025/ ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ हम होंगे स्मार्ट’ अब जिले में एक नई पहचान और दिशा स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप इस प्रोेजेक्ट के माध्यम से जिला रायपुर के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहे हैं। आज प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कर्मचारियों तथा शिक्षा विभाग के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *