Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Breaking NewsEducation

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी बढ़ी, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल!

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा, दशहरा और शीतकालीन अवकाश की तारीखें भी घोषित

डेस्क रिपोर्टर रायपुर/ छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी गई है। अब राज्य के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। पहले दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित थी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अवकाश बढ़ाने की जानकारी दी है।

 

*CG School Holiday: अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल*

छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर पहले पांच दिनों की छुट्टी घोषित की गई थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए ऐलान के बाद विद्यार्थियों को लगातार छह दिन का अवकाश मिलेगा।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अनुसार, दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अवकाश एक दिन बढ़ाने की घोषणा की गई है।

 

*दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी*

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित शैक्षणिक अवकाश के अनुसार, दशहरा के अवसर पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश निर्धारित है। इस दौरान विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी।

*दिसंबर में भी मिलेगी पांच दिन की छुट्टी*

दीपावली और दशहरा के अलावा विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश का भी लाभ मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शीतकालीन छुट्टियां 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेंगी। इस दौरान भी स्कूल बंद रहेंगे।

*नए आदेश का इंतजार*

दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की घोषणा के बाद अब शिक्षा विभाग के संशोधित आदेश पर नजर रहेगी। पहले जारी अवकाश कार्यक्रम में दीपावली की छुट्टी 10 नवंबर तक निर्धारित थी। मंत्री की घोषणा के अनुरूप संशोधित आदेश जारी होने पर अवकाश की अंतिम स्थिति स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *