Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

अश्लील वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल, नाबालिग से मांगे पैसे, मामला दर्ज

बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी ने पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को अपने झांसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकरी देकर नाबालिग से 20 हजार रुपए की मांग की.

जानकारी मुताबिक, पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है. इंस्टाग्राम पर आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई. धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई, लेकिन आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उसने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए के लिए ब्लैकमेल करने लगा.

घटना से घबराई युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *