Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पहले बचाया, फिर मारकर बांटा मांस… सांभर शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर पर कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल सांभर को ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन बाद में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह पूरा मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सांभर गांव में पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले घायल सांभर को बचाया, लेकिन बाद में उसे मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा और उनके घरों में मांस के टुकड़े बरामद किए गए, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। सभी पांचों आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसडीओ रायगढ़ वन मंडल तनमय कौशिक ने बताया कि मुखबिर से हमें सूचना मिली थी कि 4 से 5 घरों में सांभर के मांस का उपयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। जांच में पांच घरों से सांभर के मांस के अवशेष मिले, जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *