छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छ.ग. ने धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं संगठन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छ.ग. का 11वां स्थापना दिवस विमतारा हॉल, शांति नगर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र शिरोमणि भार्गव भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं गणेश वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर महापौर मीनल चौबे एवं छ.ग. राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, मुख्य वक्ता रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता दुबे, प्रोफेसर, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर ने की।
मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा आज मैं इस छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 11वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व का विषय है। यह सभी विद्यार्थी सिर्फ अपने माता-पिता ही नहीं, पूरे समाज के गौरव हैं। यह बच्चे आने वाले भविष्य में पूरे प्रदेश और देश में अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा आज के बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं। आज इन सभी प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर मैं और हमारा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बच्चों के अधिकारों और संरक्षण का कार्य करने के लिए मुझे चुना गया है। प्रदेश के सभी बच्चों को उनका अधिकार जरूर मिलना चाहिए क्योंकि यही बच्चे भविष्य में बड़े अफसर, डॉक्टर, इंजीनियर या व्यापारी बनेंगे, जिससे हमारे प्रदेश और देश का नाम रौशन होगा। आप सभी को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 11वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अति विशिष्ट अतिथि महापौर मीनल चौबे ने कहा बच्चों का सम्मान करना हमारा गर्व है। सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करें और समाज का नाम रोशन करें। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 11वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मुख्य वक्ता पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कहा कि आज हम सब विप्र समाज के गौरवों का सम्मान कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बच्चों को बाज और खरगोश की कहानी सुनाकर जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा आप सभी बच्चे अपने लक्ष्य को हासिल करें और अपने परिवार, समाज और प्रदेश का मान और गौरव बढ़ाएं।
कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विनायक शर्मा, आदित्य चौबे, प्रज्ञा चौबे, तेज प्रताप चौबे, सौम्या शर्मा, रिद्धि शर्मा, विभा शर्मा, श्रेया दीवान, निष्ठा चतुर्वेदी, ऋषिका तिवारी सहित अनेक विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशेष योग्यता के लिए चारु पांडेय, डॉ. सेजल तिवारी, पलक जोशी, सृष्टि तिवारी, अनुष्का दुबे, रिया चौबे, स्पर्श शुक्ला, सार्थक शर्मा, समृद्धि शर्मा, अर्चित गौराहा, अमूल्य धर दीवान सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
साथ ही धमतरी, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, आरंग, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इकाइयों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कु. सान्वी दुबे एवं कु. श्रीनिता बक्शी ने कथक, रिद्धि-सिद्धि और वृद्धि नृत्य तथा जीवा तिवारी ने गायन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच का सफल संचालन शजिन्ता शुक्ला एवं संगठन के सचिव संजय शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष भारती किरण शर्मा, प्रदेश सचिव संजय शुक्ला, नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं आमजन उपस्थित रहे।
