Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Breaking NewsEducation

पंचायत सचिव भर्ती की अंतिम मेरिट सूची जारी,कौशल परीक्षा के 3 घंटे के भीतर जारी हुई मेरिट सूची, भर्ती प्रक्रिया में बरती गई पूर्ण पारदर्शिता

डेस्क रिपोर्टर/ उत्तर बस्तर कांकेर, 08 अक्टूबर 2026/ जिले में पंचायत सचिव के 27 पदों पर भर्ती के लिए आज औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, माकड़ीखुना में कौशल परीक्षा आयोजित की गई। कौशल परीक्षा में कुल 124 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं का तत्काल मूल्यांकन कराते हुए लगभग 3 घंटे के भीतर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर श्री हरेश मंडावी ने बताया कि पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज कौशल परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है।

अंतिम मेरिट सूची जिले की शासकीय वेबसाइट kanker.gov.in में जाकर अवलोकन किया जा सकता हैं। भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरण के तहत चयन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *