Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 बना सहारा: दिव्यांग योगेश यादव को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

कठिया शिविर में तत्काल समाधान, "कहा कि आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी"

डेस्क रिपोर्टर, 01 मई 2026 रायपुर /

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का समाधान तो किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आज जिले के पहले जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में पहुंचे ग्राम कठिया के ही दिव्यांग योगेश यादव की मांग का तत्काल समाधान किया गया।

योगेश ने अपने लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन दिया था। श्री यादव के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मुहैय्या कराई गई। कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने श्री यादव को ट्राइसाइकिल प्रदान किया।

 

योगेश काइफोसिस से पीड़ित है तथा 80 प्रतिशत अस्थि बाधित है। इस कारण वे चल नहीं पाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में खुशी लेकर आई है। योगेश कहते हैं कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही समय का भी बचत होगा। ट्राईसाइकिल के माध्यम से वे अपनी जरूरतों के हिसाब से आना-जाना कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार की वजह से उनकी समस्या का समाधान हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *