Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर में NEET UG 2026 की तैयारियां पूरी, 3 मई को 26 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 03 मई 2026, रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला नोडल अधिकारी (NTA) ने जानकारी दी कि रायपुर जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक पहचान और नकल रोकने के लिए तकनीकी व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस संबंध में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक नंदनी ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, रोजगार अधिकारी केदार पटेल और एनआईसी के पी.सी. वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *