Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जगदलपुर उपचुनाव में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

जगदलपुर। इंदिरा वार्ड जगदलपुर के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता, प्रशासन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सत्ताधारी दल चुनावी लाभ लेने के लिए दबाव की राजनीति कर रहा है।

कांग्रेस का दावा है कि इंदिरा वार्ड परंपरागत रूप से उसका मजबूत गढ़ रहा है और दिवंगत पार्षद के निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में जनता एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस ने महंगाई, बढ़ती कीमतों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी चुनाव का बड़ा विषय बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे अन्य नगरीय निकाय चुनावों की तरह यहां भी बदलाव की भावना दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है कि इंदिरा वार्ड की जनता इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में फैसला सुनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *