Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Breaking NewsRaipur

रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित:नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी; बैंक और ट्रेजरी रहेंगे खुले

डेस्क रिपोर्टर रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए साल 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ये अवकाश शासन के अधीन संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाएगी।

बैंक और कोषालयों पर लागू नहीं होगा अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में सामान्य कार्य जारी रहेगा।

शासकीय कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के अनुसार रायपुर जिले के अंतर्गत राजधानी और नवा रायपुर छोड़कर आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में उक्त तिथियों पर स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत घोषित किए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *