Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: मृत मजदूरों का आंकड़ा 24 तक पहुंचा…

सक्ती। वेदांता पावर प्लांट हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार ने उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया. रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार की मौत के साथ हादसे में मृत श्रमिकों की संख्या 24 पहुंच गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल 10 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

बता दें कि वेदांता पावर प्लांट हादसे में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. अनिल अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर भाजपा सांसद और जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर आपत्ति जताई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *