Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Breaking Newsमनोरंजन

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई। बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल डोना पाउला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में उनके निधन की वजह गंभीर कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।

ऐसा रहा नाना पाटेकर का फिल्मी सफर

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। वर्ष 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ से उन्हें व्यापक पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए।

‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नाना पाटेकर ने अपने करियर में गंभीर भूमिकाओं के साथ-साथ कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। फिल्म ‘परिंदा’ में उनके गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

‘हाउसफुल 5’ में आए थे नजर

नाना पाटेकर को वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

इसके बाद नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *